अगर आपको हमारे उत्पादों का इस्तेमाल करते हुए सहायता चाहिए, तो हमारी सहायता टीम उपलब्ध है।
सहायता टिकट खोलने के लिए, यहां क्लिक करें या हमारे नॉलेज बेस के हर पेज पर नीचे दिए गए सहायता अनुरोध भेजेंलिंक पर क्लिक करें।
जब आप कोई सहायता टिकट खोलते हैं, तो आपको ज़रूरी फ़ील्ड भरनी होंगी। सभी ज़रूरी फ़ील्ड के आगे लाल रंग का तारे का निशान (*) लगा हुआ है।
हमारा सुझाव है कि ज़रूरी फ़ील्ड भर लेने के बाद, आप ये जानकारी भी उपलब्ध करवाएं:
- आपको जो समस्या हो रही है उसका विवरण दें और बताएं कि दरअसल होना क्या चाहिए था।
- अगर लागू होता है, तो अपने प्रशिक्षण में लॉगिन करने के लिए आप जिस ईमेल पते का इस्तेमाल करते हैं वह शामिल करें।
- अगर लागू होता है, तो अपना वह तरीका शामिल करें जिससे आप अपने प्रशिक्षण में लॉगिन करते हैं। जैसे, आप किसी ईमेल में मौजूद प्रशिक्षण सूचना के लिंक पर क्लिक करते हैं या सिंगल साइन-ऑन (SSO) इस्तेमाल करते हैं।
- अगर लागू होता हो, तो ऐसे प्रशिक्षण असाइनमेंट का नाम बताएं जिनमें आपको समस्या हो रही है या जिनके लिए आपको प्रशिक्षण प्रमाणपत्र चाहिए।
- अपने वेब ब्राउज़र का नाम और उसका वर्जन नंबर बताएं।
- कोई भी ऐसा एक्सटेंशन या ऐप्लिकेशन जिसका असर आपके अनुभव पर पड़ सकता है, उसका नाम बताएं, जैसि कि विज्ञापन ब्लॉकर या सुलभता के टूल।
- अपने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) का नाम बताएं, जैसे कि Windows या MacOS.
- किसी भी संबंधित सेटिंग, ईमेल या गड़बड़ी के मैसेज का स्क्रीनशॉट दें। सबसे अच्छे परिणामों के लिए, हम अपनी पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने का सुझाव देते हैं।
- अगर आपने पहले ही अपनी आंतरिक सहायता टीम, एडमिन या सुपरवाइज़र से इस समस्या के संबंध में संपर्क कर लिया है, तो कृपया उनका नाम बताएं ताकि ज़रूरत पड़ने पर हम उनसे सीधे संपर्क कर सकें।
जब आप सहायता टिकट खोलेंगे, हमारी सहायता टीम आपसे जल्द से जल्द संपर्क करेगी।