अगर आप यह पढ़ रहे हैं, तो शायद आपका संगठन प्रशिक्षण सामग्री असाइन करने के लिए KnowBe4 शिक्षार्थी अनुभव (LX) का इस्तेमाल कर रहा है। आप अपनी पसंद की भाषा चुनकर अपने LX को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। साथ ही, आप बैज जीत सकते हैं और अपने सहपाठियों से प्रतियोगिता कर सकते हैं।
इन सुविधाओं के बारे में और जानने के लिए नीचे पढ़ें।
लोकलाइज़ेशन
अपने खाते में सबसे ऊपर दाईं तरफ़ के कोने में मौजूद अपने नाम पर क्लिक करके और फिर ड्रॉप-डाउन मेनू में सबसे नीचे अपनी पसंद की भाषा पर क्लिक करके, आप शिक्षार्थी अनुभव (LX) के लिए अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं। LX के इंटरफ़ेस को चयनित भाषा में अनुवादित कर दिया जाएगा और जो कोर्स उस भाषा में उपलब्ध हैं एवं प्रारंभ नहीं किए गए हैं, वे डिफ़ॉल्ट रूप से उसी भाषा में दिखाई देंगे।
यह ऐप जिन भाषाओं में उपलब्ध है उनकी पूरी सूची देखने के लिए, हमारे एक से अधिक भाषाओं का समर्थन और लोकलाइज़ेशन पेज पर जाएँ।
डॅशबोर्ड
डॅशबोर्ड टैब पर आपके सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण की झलक दिखाई देती है, जैसे कि आपके प्रशिक्षण की प्रगति, फ़िशिंग जांच के परिणाम, बैज और अन्य चीज़ें। अगर आपका कोई टीम मेंबर सीधे आपको रिपोर्ट करता है, तो आपको टीम डॅशबोर्ड भी दिखाई दे सकता है। टीम डॅशबोर्ड के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारी शिक्षार्थी सहायता पर जाएँ: सभी मैनेजरों के लिए टीम डॅशबोर्ड का ओवरव्यू आलेख।
नीचे दिए गए टैब पर क्लिक करके अपने डॅशबोर्ड के हर अनुभाग के बारे में और जानें।
प्रशिक्षण की प्रगति टाइल पर आपके पूरे किए गए प्रशिक्षण असाइनमेंट का प्रतिशत दिखता है और इसमें आपकी ट्रेनिंग का लिंक शामिल होता है।
असाइनमेंट टाइल पर आपके पांच सबसे हालिया प्रशिक्षण असाइनमेंट दिखाई देते हैं। साथ ही, प्रशिक्षण का स्टेटस और प्रशिक्षण पूरा करने की आखिरी तारीख भी दिखाई देती है। आप रो पर क्लिक करके किसी खास प्रशिक्षण असाइनमेंट पर भी जा सकते हैं।
मैसेज टाइल से पता चलता है कि आपने कितने मैसेज नहीं पढ़े हैं।
मैसेज टैब पर जाने के लिए, आप मैसेज देखें पर क्लिक कर सकते हैं।
फ़िशिंग टेस्ट के परिणाम टाइल में आपने कितने फ़िशिंग ईमेल रिपोर्ट किए हैं और फ़िशिंग से जुड़ी कितनी विफलताएँ आपको मिली हैं, इसकी संख्या दिखाई जाती है।
रिपोर्ट किए गए फ़िशिंग ईमेल बार में ऐसे नकली फ़िशिंग ईमेल की संख्या है जिनकी आपने रिपोर्ट की है, बिना टेस्ट में विफल हुए।
फ़िशिंग से जुड़ी विफलताएँ बार में ऐसे नकारात्मक इंटरैक्शन की संख्या है जो आपके नकली फ़िशिंग ईमेल के साथ हुए हैं। जवाब देने, अटैचमेंट डाउनलोड करने और ईमेल में मौजूद लिंक पर क्लिक करने जैसी कार्रवाइयों को फ़िशिंग से जुड़ी विफलताएँ माना जाता है।
व्यक्तिगत जोखिम स्कोर टाइल में आपके लिए कैल्कुलेट किया गया जोखिम का स्तर दिखता है। आपके व्यक्तिगत जोखिम स्कोर और उसे सुधारने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारे शिक्षार्थी सहायता: SmartRisk Agent™ और जोखिम स्कोर लेख पर जाएँ।
बैज टाइल में दिखता है कि आपने कितने बैज हासिल किए हैं और इसमें शिक्षार्थी सहायता का लिंक भी शामिल होता है: बैज हासिल करने का क्या तरीका है आलेख।
लीडरबोर्ड टाइल पर दिखता है कि अन्य समूहों के मुकाबले आपके समूह की रैंक क्या है। इसमें लीडरबोर्ड देखने का लिंक भी मौजूद होता है।
प्रशिक्षण
प्रशिक्षण टैब से, आप अपने सभी असाइनमेंट देख सकते हैं। अगर आपने एक से ज़्यादा प्रशिक्षण असाइनमेंट लेना चुना है, तो आपके असाइनमेंट प्राथमिकता के आधार पर दिखाए जाएँगे। जिन असाइनमेंट को जमा करने की तारीख निकल चुकी है, उन्हें पहले दिखाया जाएगा क्योंकि उनकी प्राथमिकता सबसे अधिक है। ऐसे अधूरे असाइनमेंट जिनकी समय सीमा अगले 24 घंटों में खत्म हो जाएगी, वे भी आपकी प्रशिक्षण स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई देंगे।
प्रशिक्षण शुरू करने और कोई बीच में छूटा प्रशिक्षण कोर्स फिर से शुरू करने के लिए हमारी शिक्षार्थी सहायता का चौथा चरण देखें। शुरुआत करने से संबंधित 4 चरणों वाली गाइड आलेख देखें।
लाइब्रेरी
लाइब्रेरी टैब पर, आपको सीखने के लिए वैकल्पिक सामग्री मिलेगी जिसे आप जब चाहें तब पूरा कर सकते हैं। आपके संगठन के एडमिन ने जो सेटिंग सेट की है उसके आधार पर, आपको या तो पहले से चयनित लाइब्रेरी या पूरी लाइब्रेरी दिखाई देगी। अपने लाइब्रेरी टैब के बारे में और जानकारी पाने के लिए नीचे मौजूद संबंधित अनुभाग पढ़ें।
पहले से चयनित लाइब्रेरी
आपके संगठन ने पहले से चयनित लाइब्रेरी में दी गई सामग्री का चयन किया है। हम आपको इन विकल्पों को ब्राउज़ करने और अपनी रुचि के अनुसार सामग्री ढूँढने की सलाह देते हैं।
जब आपको ऐसी सामग्री मिल जाए जिसे आप पूरा करना चाहें, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सामग्री की इमेज पर या विवरण देखें बटन पर क्लिक करें।
- जो भी पेज खुले, उस पर सामग्री का ब्योरा और इसे पूरा करने में कितना समय लगेगा, यह देखें।
- अगर आप यह वैकल्पिक सामग्री सीखना शुरू करना चाहते हैं, तो चालू करें बटन पर क्लिक करें।
अगर आप किसी सामग्री का प्रशिक्षण चालू करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते, तो उसकी फ़ोटो पर आपको जारी है टैग दिखाई देगा। जब आप किसी सामग्री का प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे, तो आपको पूरा हो गया टैग दिखाई देगा। जिस सामग्री का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है उसकी फ़ोटो पर अपना माउस होवर करके आप उसमें लगा समय, पूरा किए जाने की तारीख और पूरा करने का सर्टिफ़िकेट डाउनलोड करने का लिंक देख सकते हैं।
पूरी लाइब्रेरी
पूरी लाइब्रेरी में दी गई सामग्री को अलग-अलग तरह के सुझावों के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है और इसमें सर्च करने की सुविधा होती है।
अलग-अलग तरह के सुझावों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दी गई सूची देखें:
-
आपके लिए सुझाया गया: इस अनुभाग में दी गई सामग्री का चयन KnowBe4 का Artificial Intelligence Driven Agent (AIDA) करता है। AIDA इन जानकारियों के आधार पर सामग्री का सुझाव देता है:
- वह वैकल्पिक सामग्री जिसका प्रशिक्षण आपने पूरा कर लिया है
- ज़रूरी सामग्री, जिसका प्रशिक्षण आपने प्रशिक्षण टैब में पूरा कर लिया है
- आप जैसे-जैसे और सामग्री का प्रशिक्षण पूरा करते जाएँगे और जितना ज़्यादा फ़ीडबैक देंगे, आपको उतने प्रासंगिक सुझाव मिलेंगे।
- आपके संगठन द्वारा सुझाया गया: अगर आपके एडमिन ने यह अनुभाग चालू किया है, तो ही यह आपको दिखाई देगा। इस अनुभाग में मौजूद सामग्री वह वैकल्पिक प्रशिक्षण सामग्री है जो आपके संगठन ने चुनी है।
- सुझाया गया विषय: सोशल मीडिया: इस अनुभाग में मौजूद सामग्री सोशल मीडिया को कवर करती है जो कि हमारा सबसे लोकप्रिय और प्रासंगिक विषय है।
लाइब्रेरी टैब पर सबसे ऊपर, आप कॉन्टेंट के प्रकार और विषय ड्रॉप-डाउन मेनू का इस्तेमाल करके या कीवर्ड खोजकर अपनी सुझाई गई सामग्री ब्राउज़ कर सकते हैं। अगर आपने अपने प्रशिक्षण की भाषा चुनी है, तो उस भाषा में उपलब्ध सामग्री सबसे पहले आपके सुझावों और खोज परिणामों में दिखाई जाएगी।
जब आपको ऐसी सामग्री मिल जाए जो आपको पसंद हो, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सामग्री की इमेज पर या विवरण देखें बटन पर क्लिक करें।
- जो भी पेज खुले, उस पर सामग्री का ब्योरा और इसे पूरा करने में कितना समय लगेगा, यह देखें।
- अगर आप इस सामग्री का प्रशिक्षण पूरा करना चाहते हैं, तो सदस्यता लें बटन पर क्लिक करें।
- जो मोडल खुलेगा, उस पर अभी शुरू करें बटन पर क्लिक करके सामग्री का प्रशिक्षण उसी समय शुरू करें। या, बाद के लिए सेव करें बटन पर क्लिक करके प्रशिक्षण बाद में कभी पूरा करें।
- आपने जिस सामग्री की सदस्यता ली है लेकिन उसे शुरू नहीं किया है, वह आपकी लाइब्रेरी के सीखना जारी रखें अनुभाग में दिखाई देगी।
अगर आप किसी सामग्री का प्रशिक्षण चालू करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते, तो उसकी फ़ोटो पर आपको जारी है टैग दिखाई देगा। इस सामग्री को आपकी लाइब्रेरी के सीखना जारी रखें अनुभाग में रखा जाएगा।
जब आप किसी सामग्री का प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे, तो आपको सामग्री की फ़ोटो पर पूरा हो गया टैग दिखाई देगा। जिस सामग्री का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है उसकी फ़ोटो पर अपना माउस होवर करके आप उसमें लगा समय, पूरा किए जाने की तारीख और पूरा करने का सर्टिफ़िकेट डाउनलोड करने का लिंक देख सकते हैं।
मैसेज
मैसेज टैब में आपके संगठन को भेजे गए मैसेज मौजूद होते हैं। अगर आपने मैसेज नहीं पढ़े हैं, तो आपको इस टैब के आगे संख्या दिखाई देगी।
जब आप मैसेज पढ़ लेते हैं, तो पढ़ा गया के रूप में मार्क करें और मैसेज को पृष्ठ पर सबसे नीचे मौजूद पढ़े जा चुके मैसेज अनुभाग में भेजें। आप पढ़े जा चुके मैसेज अनुभाग में, मैसेज के विषय पर क्लिक करके कोई भी मैसेज देख सकते हैं।
लीडरबोर्ड
लीडरबोर्ड टैब पर दिखाई देता है कि आपके सहकर्मियों के साथ मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा में आप या आपका समहू किस रैंक पर है। लीडरबोर्ड और वे कैसे काम करते हैं, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारा शिक्षार्थी सहायता देखें: लीडरबोर्ड दिशानिर्देशिका
बैज
जैसे ही आप अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे, आपको बैज हासिल करने का मौका मिल जाएगा। आप अलग-अलग उपलब्धियों के आधार पर उन्हें अपने-आप हासिल करेंगे। बैज टैब पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि आपने कौन-से बैज हासिल किए हैं और आपके लिए और कौन-से बैज उपलब्ध हैं।
बैज कैसे हासिल किए जा सकते हैं, इस बारे में जानकारी के लिए हमारे शिक्षार्थी सहायता पर क्लिक करें: बैज हासिल करने का क्या तरीका है आलेख।
उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल
आप अपने खाते में सबसे ऊपर दाईं तरफ़ मौजूद अपने नाम पर क्लिक करके, और फिर ड्रॉप-डाउन मेन्यू में से प्रोफ़ाइल पर क्लिक करके अपनी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल ऐक्सेस कर सकते हैं। अपने प्रोफ़ाइल में, आप अपने नाम, फ़ोन नंबर और पासवर्ड जैसी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
अपडेट कर लेने के बाद, सेव करें बटन पर क्लिक करके बदलाव सेव करें। आपको LX की होम स्क्रीन पर वापस ले जाया जाएगा।
अगर आपको LX से संबंधित कोई समस्या आती है, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।
















